लखीमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर विरोध प्रदर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर विरोध प्रदर्शन


लखीमपुर से ओम प्रकाश तिवारी

निपको द्वारा छोड़े गए पानी से उत्पन्न बाढ़ की समस्या के विरोध में प्रदर्शन

लखीमपुर। लखीमपुर के पहुमारा में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर असम जातीयता युवा छात्र परिषद के नेतृत्व में भारत सरकार के उपक्रम नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिकल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (निपको) द्वारा समय-समय पर अनायास पानी छोड़ने के कारण नावया क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली भयंकर बाढ़ की स्थिति की तरफ लखीमपुर जिला प्रशासन व असम सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से दोपहर 1:00 बजे से 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। आज का यह विरोध प्रदर्शन असम जातीयता वादी युवा छात्र परिषद के लखीमपुर जिला समिति के सहयोग से नावयसा आंचलिक समिति के नेतृत्व में किया गया ।आज के विरोध प्रदर्शन में लोगों ने जिला प्रशासन से निपको द्वारा जिस नदी में पानी छोड़ा जाता है उसके टूटे-फूटे किनारों की अति शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की ताकि या नाउवयसा इलाके के लोग बाढ़ की तबाही से बचाव हो सके साथ ही साथ लोगों ने इस क्षेत्र में आवागमन के लिए आवश्यक टूटे-फूटे सड़कों के मरम्मत की भी मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें