मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा काव्यगोष्ठी का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा द्वारा काव्यगोष्ठी का आयोजन


गुवाहाटी से संतोष काबरा

गुवाहाटी। साहित्य एवं लेखन में रुचि रखने वाली अपनी सदस्याओं को प्रोत्साहन देने के लिए मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा गुवाहाटी ने एक काव्यगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमे राजस्थान से पधारी अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीन प्रतिष्ठित कवयत्री डॉ जेबा रशीद, डॉ लीला देवान, पूर्णिमा पाठक शर्मा बिशेष रूप से आमंत्रित थी। हेमलता गोलछा, हेमलता तोदी, पुष्पा खेमका, सुनीता क्याल, सत्या भातरा तथा अध्यक्षा कंचन केजरीवाल ने कविता पाठ किया। आमंत्रित अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया सरोज जालान ने। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा खेमका ने किया। श्री मारवाड़ी हिंदी पुस्तकालय के अध्यक्ष नारायण खाकोलिया एवं मंत्री सौरव बोथरा, ब्रह्मपुत्र साहित्य सभा के अध्यक्ष किशोर जैन, मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा के अध्यक्ष निरंजन सिकरिया एवं कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद लोहिया, पुर्वोत्तर हिंदी अकादमी की अध्यक्षा मालविका रॉयमेधी दास, वरिष्ठ साहित्यकार शंकरलाल पारीक, ओंकार पारीक, नारायणी साहित्य डिब्रूगढ़ की अध्यक्षा पुष्पा बुकलसरिया ने भी स्वरचित कविता का पाठ किया। सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्षा श्रीमती केजरीवाल ने कहा कि महिला शाखा निरन्तर सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। समय-समय पर महिलाओं से विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान प्रदान होता रहता हैं। समाज की महिलाओं को एकजुट कर समाज को साथ चलने की मुहिम में सभी का साथ मिलने पर उन्होंने खुशी जताई। जेबा रशीद ने मारवाड़ी सीखने और बोलने पर बल दिया। लीला देवान ने मारवाड़ी में कविता पाठ किया। पूर्णिमा ने सम्मेलन के कार्यों की सराहना की और कहा कि उन्हें नही मालूम था कि एक अहिन्दी प्रदेश में उन्हें इस तरह राजस्थानी लोगों का स्नेह मिलेगा। मेहमानों ने इस अवसर पर अध्यक्षा को अपनी कुछ पुस्तकें भी भेंट की। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने मेहमानों ने उपस्थित लोगों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बिंदु जेटिया, सरोज रूंगटा, शोभना लड्ढा, सुलोचना बुडाकिया, रंजू क्याल, किरण शर्मा, रेणु चौधरी, आशा चौधरी, पूजा शर्मा आदि का भरपूर सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त मंत्री यशोदा अग्रवाल ने दिया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें