भाजपा की जीत के जश्न के लिए तैयार फैंसी बाजार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भाजपा की जीत के जश्न के लिए तैयार फैंसी बाजार

गलापट्टी के व्यापारियों ने बनाए 101 किलो के लड्डू

गुवाहाटी। देश के अन्य हिस्सों की तरह पूर्वोत्तर के सबसे बड़े वाणिज्य केंद्र फैंसी बाजार में भी भाजपा की जीत को लेकर अधिकांश व्यापारियों में भारी उत्साह का माहौल है। आलम यह है कि एग्जिट पोल के नतीजों के आने के बाद से ही फैंसी बाजार के व्यापारी मोदी जी की जीत के जश्न में की तैयारी में जुट गए हैं। वाणिज्य केंद्र उन्नयन समिति तथा जय श्री राम मॉर्निंग वाकर क्लब के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को शुद्ध देसी घी के 101 किलो के करीब दो हजार लड्डू बनवाए गए। इसके अलावा जश्न की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को अपराहन 3 बजे से गलापट्टी स्थित वाणिज्य केंद्र के बाहर से एक शानदार बैंड बाजा पार्टी सहित "विजय रैली" निकाली जाएगी, जो फैंसी बाजार के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुजरेगी। विजय रैली के मुख्य संयोजक पीके गुप्ता ने बताया कि इस कार्य में पिछले सप्ताह भर से हम लोग जुटे हुए हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनेगी और लगातार दूसरी बार नरेंद्र मोदी का राजतिलक होगा। वाणिज्य केंद्र उन्नयन समिति के अध्यक्ष अनिल थर्ड ने बताया कि इस विजय उत्सव के लिए भगवा रंग की 300 टी-शर्ट बनवाई गई है, जो समर्थकों के बीच बृहस्पतिवार को वितरित की जाएगी। इसके अलावा विजय उत्सव के दौरान होली व दिवाली एक साथ फैंसी बाजार में मनाई जाएगी। आयोजक विनोद जैन ने बताया की विजय उत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से  मनोज भंसाली, पदमचंद पाटनी आदि का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें