मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर एवं प्रगति शाखा का शपथ विधि समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर एवं प्रगति शाखा का शपथ विधि समारोह संपन्न


उमेश पारीक

शिवसागर। 4 मई को मारवाड़ी युवा मंच शिवसागर व शिवसागर प्रगति शाखा का सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय मिलन मन्दिर में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण के आमंत्रित अतिथि के रूप में पुर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के मंडल C के उपाध्यक्ष उमेश पारीक, मंडलीय सहायक मंत्री गौरव तिवाड़ी, शिवसागर पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष विजय चितावत, निवर्तमान अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पूर्व शाखाध्यक्ष करण खेमका, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विनीत अग्रवाल (आत्मसुरक्षा एवं सामाजिक सम्मान संयोजक) मंचासीन थे। नई कार्यकारिणी में शिवसागर शाखा के अध्यक्ष के रूप में चंपालाल तोषनीवाल व प्रगति शाखा की अध्यक्षा के रूप में ममता केड़िया को सत्र 2019-20 के लिए चुना गया जिनको मंडल C के उपाध्यक्ष श्री उमेश पारीक ने विधिवत शपथ पाठ करवाया और पुर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से दोनों को फूलान गमछा पहनाकर उनके आने वाले कार्यकाल के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें