रंगीया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया। दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में शनिवार 4 मई को स्थानीय दिगम्बर जैन समाज द्वारा सुबह शांतिधारा तथा नित्य नियम पूजन के पश्चात श्री श्री मुनि सुब्रतनाथ विधान का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। इस अवसर पर शांतिधारा अंकित पांड्या द्वारा की गयी। विधान को सफल बनाने में सुनीता देवी पांड्या, सरिता बगड़ा, सरोज पहाड़िया, सुशीला गंगवाल, मनी बाई, संतोष काला, सुनीता पांड्या, शुशीला पांड्या, डोली, शुशीला पहाड़िया, अशोक पहाड़िया, अशोक काला, अजित गंगवाल सहित राकेश छाबड़ा, सोहन लाल, विनोद कुमार, विजय कुमार पंड्या का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर बुजुर्गो मे धरमचंद पहाड़िया, रमेश सरावगी, किरण गंगवाल उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें