रंगीया से अरुणा अग्रवाल
रंगिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के सम्मान मे तथा उनको श्रद्धांजलि देने के लिए हरवर्ष उनकी पुण्यतिथी 21 मई का दिन देशभर मे आतंकवाद विरोधी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी कड़ी में 21 मई मंगलवार को रंगिया के मोरानजना स्थित सशस्त्र सीमा बल की 24वीं वाहिनी मुख्यालय द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को याद किया गया। इस मौके पर मुख्यालय प्रांगण मे आयोजित इस कार्यक्रम में बल वाहिनी के कमांडेंट ऋषिकेश शर्मा ने बल वाहिनी के सभी जवानों को आतंकवाद के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलायी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि आतंकवाद का ना कोई धर्म होता है और ना कोई मजहब - हमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना है। इस अवसर पर बल वाहिनी क उपस्थित 250 से भी अधिक जवानों ने शपथ लेते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का प्रण लिया।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें