गौरीपुर से लौटकर बिजय अग्रवाल
300 से अधिक महिलायों ने एक साथ किया मंगल पाठ
गोरेस्वर। मां जगदम्बा भवानी की अशीम अनुकम्पा से पूर्वोत्तर में पहली बार 13 दिवसीय श्री श्री राणी सती दादीजी का संगीतमय मंगल पाठ एक साथ किया जा रहा हैं। ये कार्यक्रम गत 13 मई को रंगिया से शुरू होते हुए ढ़ेकियाजुली, गोहपुर, नार्थ लखीमपुर, नाहरकटिया, तिताबर, बोकाखात, होजाई, जागिरोड, ग्वालपाड़ा होते हुए 24 मई शुक्रवार को गौरीपुर शहर पहुँचा। जानकारी के अनुसार गौरीपुर शहर स्तिथ नरसिंग विवाह भवन में दोपहर 1 बजे से मंगल शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राज कुमार जालान व गौरीपुर के दादी भक्तों से मिली जानकारी के अनुसार के आज दादी जी के गुणगान यात्रा के तहत सर्वप्रथम गौरीपुर के दादी भक्तों ने पूजा अर्चना करवाई तथपच्यात ज्योत प्रज्वलन व मंगल पाठ आरम्भ किया गया, जिसमे नई दिल्ली से आमन्त्रित मंगल वाचक अजय तुलस्यान व बैंग्लुरू की प्रियंका गुप्ता ने उपस्तित दादी भक्तों को मंगल का श्रवण करवाया। जानकारी के अनुसार "एक प्रयास महा मंगल की ओर" के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आज एकादश दिवश गौरीपुर सहर में आयोजित किया गया। वही आमंत्रित कलाकारों द्वारा मंगल के बीच बीच मे एक से बढ़कर एक भजन गाकर भक्तों झूमने पर मजबूर कर दिया। वही मंगल के दौरान, जन्मोत्सव बधाई उत्सव, हल्दी उत्सव, मेहंदी उत्सव, विबाह उत्सव, चुनरी उत्सव, गजरा उत्सव आयोजन किया गया। वही संध्या महाआरती के बाद महा प्रसाद का भी आयोजन किया गया। करने वाली दादी माँ कराने वाली दादी माँ की तर्ज पर गौरीपुर में आयोजित एकादश दिवश मंगल में आज गौरीपुर सहर दादी मय हो गया था। वही कार्यक्रम में सहयोग करने हेतु गौरीपुर के दादी परिवार के साथ ही गौरीपुर मारवाड़ी समाज व गौरीपुर महिला समिति का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से आभार ब्यक्त किया गया। वही एक प्रयास महा मंगल की ओर से आयोजित 13 दिवसीय दादी जी की गुणगान यात्रा के मुख्य संयोजक राज कुमार जालान पाठशाला के साथ ही नलबाड़ी के राजेश चौधरी, गोरेस्वर से सेंकी अग्रवाल, गुवाहाटी से प्रीतम पोद्दार, टंगला से जतिन पोद्दार, जागिरोड से रश्मी अग्रवाल पूर्ण रूप से सहयोग कर रहें हैं। वही इस कार्यक्रम का आगमी 28 मई नवमी को बिजयनगर के अग्रवाल भवन में समापन होगा। जानकारी के अनुसार गत 13 मई से प्रारम्भ हुआ ये कार्यक्रम एस सी आई भजन नामक यूट्यूब चैनल में रोजाना लाइव प्रसारित किया जा रहा हैं। वही आगामी कल बंगाईगांव में द्वादश मंगल का आयोजन किया जाएगा। वही आज के गौरीपुर मंगल के दौरान एक प्रयाश महा मंगल की और के मुख्य संयोजक राज कुमार जालान के साथ ही आमन्त्रित अतिथियों के साथ एक प्रयाश महा मंगल की और कि टीम के सभी सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में गौरीपुर के अलावा, धुबड़ी, बिलासिपाड़ा, चापातग्राम, नलबाड़ी, गुवाहाटी आदि बिभन्न इलाके से आई 300 से अधिक महिलायों ने एक साथ मंगल पाठ किया व सभी ने एकसाथ प्रसाद लिया। बताते चले कि एक प्रयास महा मंगल की ओर दादी जी की गुणगान यात्रा की टीम मुख्य संयोजक राज कुमार जालान के नेतृत्व में बिगत 13 मई से 5 गाड़ियों द्वारा दादी जी की गुणगान यात्रा को सफल करने में जुटी हैं।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें