रंगिया। श्री श्री राणीसती दादी का भव्य दरबार रंगिया में लगाया गया जिसमे रंगिया के स्थानीय भक्तों सहित आसपास के कई शहरों से आए भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मालूम हो कि असम प्रांत में भक्तों द्वारा पहली बार 13 दिवसीय कार्यक्रम के साथ श्री श्री राणी सती दादी के मंगल पाठ का आयोजन किया जा रहा है जो कि 13 मई नवमी से प्रारंभ होकर 28 मई नवमी तक चलेगा। इन 13 दिवसिय कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग शहरों मे दादी का मंगलपाठ आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत आज 13 मई को रंगिया के भूटान रोड स्थित श्री श्री राणीसती दादी मंदिर से की गई है। इस मौके पर आज दादी के भव्य सृंगार के साथ सुबह 10 बजे कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पाठशाला के राजकुमार जालान द्वारा सपत्नी उपस्थित भक्तों के साथ दादी की पूजा-अर्चना कर दादी की ज्योत प्रज्वलित की गयी। इसके साथ ही उपस्थित दिल्ली के प्रसिद्ध मंगलपाठ वाचक अजय तुलस्यान और बेंगलुरु की प्रियंका गुप्ता ने संगीतमय मंगल पाठ की प्रस्तुति दी। उनकी मधुरवाणी द्वारा आयोजित किए गए इस मंगलपाठ में सभी भक्त झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भक्तों ने दादी के जन्म उत्सव, हल्दी उत्सव, मेहंदी उत्सव, चुनडी उत्सव, गजरा उत्सव आदी नाच-झूमकर बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का नजारा देखते ही बनता था। इस मौके पर दोपहर 2 बजे से आयोजित महाप्रसाद मे हजारों भक्तों ने दादी का प्रसाद ग्रहण किया इसके साथ ही पुन: मंगलपाठ जारी रखा गया।
इस 13 दिवसीय महामंगल पाठ कार्यक्रम के अन्तर्गत रंगिया के दादी मंदिर मे प्रथम कार्यक्रम साय:7 बजे दादी की आरती और प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न किया गया। मालूम हो कि इस 13 दिवसीय मंगलपाठ यात्रा मे पाठशाला के राजकुमार जालान के साथ गोरेश्वर के सैंकी अग्रवाल, नलबाड़ी के राजेश चौधरी और नई दिल्ली के अजय तुलस्यान पूर्ण सहयोग कर रहे है। आज रंगिया के श्री श्री राणीसतीदादी मंदिर प्रांगण मे आयोजित किए गए मंगलपाठ कार्यक्रम मे रंगीया के संचालक सांवरमल बूबना, राजकुमार मोर सहित रंगीया के मुकेश सिकरिया (पप्पू), पवन जाजोदिया, गोपाल जाजोदिया, सुरेश सरावगी, कमल किशोर खंडेलवाल, कैलाश छित्रका, विकास शर्मा, राजकुमार लुण्डिया, महेश सिकरिया, राजकुमार सरावगी, अशोक अगरवाल, वासु शर्मा, विद्या वुबना, कांता क्याल, मोनिका छित्रका, गुड्डी सिंघानिया, सारिका जाजोदिया,सलाखा जाजोदिया, प्रिया अग्रवाल सहित विभिन्न शहरों से पधारे भक्तजनों ने पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के मुख्यसंयोजक पाठसाला के राजकुमार जालान ने जानकारी दी है की द्वितीय दिन का कार्यक्रम कल 14 मई को असम प्रान्त के ढेकियाजुली के श्री श्री हनुमान मंदिर मे दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जायेगा जो की दादी इच्छा तक चलेगा। साथ ही उन्होंने सभी भक्तो के उपस्थिति की कामना की है।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें