श्री बाबोसा महाराज का 19वां विशाल वार्षिक महोत्सव संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री बाबोसा महाराज का 19वां विशाल वार्षिक महोत्सव संपन्न


गुवाहाटी। श्री बाबोसा भगवान का 19वां विशाल वार्षिक महोत्सव गुवाहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन में गरिमा पूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाबोसा की परम आराधिका मंजू बाईसा एक दिन पहले गुवाहाटी पधार चुकी थी। शनिवार को लोकप्रिय गोपीनाथ बोर्दोलोई हवाई अड्डे से उनका भव्य स्वागत करके आयोजन स्थल तक लाया गया। शनिवार शाम को तेरापंथ धर्म स्थल में श्रद्धालुओं के साथ रूबरू कार्यक्रम में मंजू बाईसा ने श्रद्धालुओं की समस्याओं को सुन उन्हें उचित परामर्श व आशीर्वाद दिया। रविवार के कार्यक्रम में गौशाला में बाबोसा का भव्य दरबार व पंडाल का निर्माण किया गया। जिसकी मुख्य झांकी एलईडी व विद्युत सज्जा से सुसज्जित थी। भव्य मंच पर बाबोसा महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई। भजनों के कार्यक्रम के साथ बाबोसा महाराज एवं हनुमान जी महाराज की ज्योति प्रकट की गई। भव्य भजन संध्या के दौरान बाबोसा महाराज ने मंजू बाईसा के माध्यम से भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया। चमत्कारी तांती को लेने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुप्रसिद्ध भजन गायक अजय सिंह (बीकानेर) एवं नवीन शर्मा (जयपुर) के भजनों पर सारे श्रद्धालु नाचने पर मजबूर हो गए। बाबोसा महिला समिति और बाबोसा कमांडो फोर्स के सदस्य संपूर्ण व्यवस्था को संभाल कर रखे हुए थे। इस कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, नवगांव, बंगाईगांव, अलीपुरद्वार, जोरहाट, सिलीगुड़ी, नलबाड़ी, होजाई, गोलाघाट, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, तेजपुर, खारुपेटीया, बरपेटा, गुलाब बाग, कटिहार, विराटनगर, फारबिसगंज, किशनगंज, इस्लामपुर, पंजीपारा, कूचबिहार से संघ के भक्तों ने आकर अपनी हाजिरी लगाई। आयोजन स्थल पर ही श्रद्धालुओं के लिए बाबोसा के भंडारे का आयोजन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें