शिलोंग: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

शिलोंग: कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ


शिलोंग से सुशील दाधीच

शिलोंग। स्थानिय श्री राजस्थानी विश्राम भवन गाड़ीखाना में दिनांक 11 मई से बाबु लाल शर्मा (पुलिस बजार) के परिवार के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू किया गया है। इस दौरान शनिवार को स्थानिय दुर्गा मंदिर से महिलाओं के द्वारा कलशयात्रा निकाली गई एवं कथा वाचक आचार्य संत श्री रामकृपाल जी त्रिपाठी की मधुर मय वाणी से कथा ज्ञान की गंगा बहाई गई। बाबुलाल शर्मा ने सभी धर्म प्रेमियों से अपील करते हुए कहा की ऐसे धार्मिक कार्यक्रम करवाना किसी इंसान के वस में नहीं होता है, जब भगवान की इच्छा होती है तब ही ऐसे धार्मिक आयोजन होते हैं, और भगवान किसी को अपना माध्यम बनाकर धर्म की गंगा बहाते हैं, ओर नाम किसी का व्यक्तिगत दे देते है, जो कुछ भी है वो सब भगवान का है उसके लिए मनुष्य को कभी कोई घंमड नहीं करना चाहिए। कथा के दुसरे दिन रविवार को कथा स्थल में काफी उत्साह के साथ सभी भक्तों ने कथा ज्ञान का आनंद लेते हुए कथा का रसपान किया एवं बाबुलाल शर्मा ने सभी को धन्यवाद देते हुए सात दिन तक चलने वाले इस आयोजन में शामिल होकर पुन्य कमाने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें