एक प्रयास महा मंगल का षष्टम मंगल तिताबर में आयोजीत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एक प्रयास महा मंगल का षष्टम मंगल तिताबर में आयोजीत


तिताबर से लौटकर बिजय अग्रवाल

गोरेस्वर। पूर्वोत्तर प्रांत के असम की धरा पर 'एक प्रयास महा मंगल की ओर' का तेरह दिवसीय आयोजन किया गया है। जिसका भव्य षष्टम मंगल आज रविवार को तिताबर स्थित मारवाड़ी पंचायत ठाकुरबाड़ी प्रांगण में आयोजित किया गया। माँ जगदम्बा भवानी श्री राणी सती दादी की असीम कृपा से आयोजित उक्त महाआयोजन की आयोजन समिति  संयोजक संजय जालान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पावन बेला के तहत उत्सव भवन की सजावट फूल मालाओ से की गयी। आज षष्टम मंगल के तहत तिताबर के दादी भक्तो द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवाई गई। तत्पश्चात ज्योत प्रज्वलन के बाद मंगल पाठ प्रारंभ किया गया। आमंत्रित नई दिल्ली के सुप्रसिद्ध मंगल गायक अजय तुलस्यान तथा बंगलुरू की प्रियंका गुप्ता द्वारा गाये गये संगीतमय मंगल पाठ ने काफी संख्या मे उपस्थित महिलाओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही पाठ समापन के  साथ ही महाप्रसाद का आयोजन भी था। मंगल पाठ के दौरान बधाई उत्सव, हल्दी उत्सव, मेहंदी उत्सव, चुनड़ी उत्सव तथा गजरा उत्सव का आयोजन किया गया। संध्या महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। करने वाली दादी माँ तथा कराने वाली दादी माँ की तर्ज पर तिताबर मे आयोजित षष्टम मंगल मे प्रत्यक्ष सहयोग हेतु संजय जाजोदिया, दिलीप जालान, संदीप जालान, नितेश जालान, संजीव तेजावत, प्रमोद जालान, बिनय जाजोदिया, संगीता जाजोदिया, निशा जालान, कबिता जालान, नीना जालान, एकता जालान, सीमा तेजावत, सारदा जालान, प्रिटी जाजोदिया का आभार व्यक्त किया गया है। आज उत्मे संपन्न उक्त कार्यक्रम काफी संख्या मे जोरहाट, सोनारी, मारियानी, शिवसागर व बिभिन्न जगहों से दादी भक्तो के पधारने की जानकारी मिली है। मालुम हो कि इस तेरह दिवसीय महा मंगल यात्रा का सुचारू रूप से आयोजन मे मुख्य संयोजक श्री राज कुमार जालान पाठशाला के साथ नलबाड़ी के राजेश चौधरी, गोरेस्वर से सेंकी अग्रवाल, दिल्ली से अजय तुलस्यान के साथ ही टंगला से जतिन पोद्दार व जागिरोड से रश्मि अग्रवाल सहयोग कर रहे है। मंगल पाठ की कड़ी आगामी 28 मई को विजयनगर मे संपन्न होगी। आज के मंगल में सभी जगह से दो सौ से अधिक महिलाओ के साथ भरी संख्या में दादी भक्तो ने एक साथ मंगल में हिस्सा लिया। तिताबर का नजारा दादी मय हो गया था। मालूम हो की यह पूरा कार्यक्रम गत 13 मई से लगातार एससीआई नामक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जा रहा है। ज्ञात रहे कि यह दादीजी की गुणगान यात्रा बोकाखात, होजाई, जागीरोड़, ग्वालपाडा, गौरीपुर, बंगाईगांव होते हुए 28 मई को विजयनगर को समापन की ओर अग्रसर होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें