समाज के प्रति हमारी भी दायबद्धता है: सिद्धार्थ भट्टाचार्य - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

समाज के प्रति हमारी भी दायबद्धता है: सिद्धार्थ भट्टाचार्य

शिक्षा मंत्री ने आरटीआई द्वारा निर्मित नतून फाटाशिल टाउन हाई स्कूल के भवन का किया उद्घाटन

गुवाहाटी। समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है और हमारा भी कर्तव्य बनता है कि समाज के प्रति हम भी कुछ करें। राउंट टेबल इंडिया के स्दस्य इसका जीता जागता उदाहरण है। संस्था ने स्कूल भवन का निर्माण कर समाज के प्रति अपनी दायबद्धता को बखूबी निभाया है। यह बातें राज्य के शिक्षा मंत्री सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने रविवार को कही। नतून फटाशिल टाउन हाई स्कूल परिसर में रांउड टेबल इंडिया (आरटीआई) व लेडिज सर्कल इंडिया (एलसीआई) के अंतर्गत गुवाहाटी के राउंड टेबल-240 तथा गुवाहाटी गेटवे लेडिज सर्कल-158 के संयुक्त तत्वावधान में निर्माण किए गए 6 क्लासरूम युक्त भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिद्धार्थ भट्टाचार्य ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में आरटीआई द्वारा किए गए इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था के सदस्यों ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर जो कार्य किया है वह अन्य संस्थाओं के लिए एक प्रेरणा स्वरूप है। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि छोटे-छोटे सहयोग से ही समाज में एक बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस दौरान मंच पर शिक्षा मंत्री के अलावा जीजीआरटी-240 के अध्यक्ष किशन अग्रवाल, आरटीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीयूष डागा, एरिया चेयरमैन धीरज गोलियान, जीजीएलसी-158 की अध्यक्ष पूरबी दास कलिता मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन आदित्य अग्रवाल ने करते हुए कहा कि केवल 6 क्लासरूप ही नहीं बल्कि आरटीआई की ओर से सभी कक्षाओं में टेबल, बेंच, बोर्ड, लाइट-पंखे आदि की व्यवस्था की गई है ताकि एक साकारात्मक वातावरण में बच्चों को शिक्षा मिल सके। इस दौरान भवन निर्माण में आर्थिक अनुदान देने वालों को सम्मानित किया गया। इनमें राजेंद्र कुमार जैन, जगदीश प्रसाद अग्रवाला, अश्विनी छावछरिया, सुरेश सिंघी, भंवरलाल सिंघी, अरविंद चौधरी, अमित खेमका, मंजू अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पीयूष खेमका, रतन गोयल, राम गोपाल सोनी, प्रकाश कुमार केजरीवाल, प्रदीप जैन, विक्रम सिंघानिया, नितेश तोदी, जीसी सीपानी, संदीप माहेश्वरी, पल्लव बगड़िया सहित कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को आरटीआई की ओर से फुलाम गमछा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आमबाड़ी फटाशिल कलस्टर के सीआरसीसी रामेश्वर शर्मा सहित स्कूली बच्चे, शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें