आखिर ओडिशा लोकसभा चुनाव के परिणामों में क्यों होगा विलंब? - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आखिर ओडिशा लोकसभा चुनाव के परिणामों में क्यों होगा विलंब?

\

भुवनेश्वर। (भाषा) ओडिशा में लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा में अन्य राज्यों के मुकाबले विलंब होने की संभावना है क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव की भी मतगणना होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सोमवार को कहा कि इसके अतिरिक्त वीवपैट की गिनती भी करनी होगी और इसमें भी कुछ समय लगेगा। देशभर में मतगणना 23 मई को होगी। कुमार ने यहां पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ओडिशा में मतगणना में कुछ अधिक समय लगेगा क्योंकि राज्य में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ में हुए हैं।’’ 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें