गुवाहाटी। अणुव्रत महासमिति के निर्देशन में अणुव्रत समिति गुवाहाटी द्वारा नियमित मासिक कार्यक्रम के तहत गत रविवार को छत्रीबाड़ी स्थित माहेश्वरी भवन के सामने जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लोगों से प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को रोकने का आह्वान किया गया। छत्रीबाड़ी सब्जी बाजार में खरीददारी कर रहे ग्राहक एवं दुकानदारों से प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से बचने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करने का निवेदन किया गया। साथ ही ग्राहकों के हाथों से प्लास्टिक बैग लेकर उन्हें बदले में शॉपिंग बैग दिया गया ताकि प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोका जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक मालू के द्वारा अणुव्रत आचार संहिता के वाचन से हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष छतर सिंह चोरड़िया ने सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी उत्पल बरगोहाई एवं कल्याण आश्रम के नगर समिति सचिव मदन मोहन मल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष बजरंग डोसी, सह मंत्री जयकुमार भंसाली, प्रचार मंत्री प्रेमलता बैद, समिति सदस्य अजय भंसाली, अमिता भंसाली उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक एवं सह मंत्री मनोज सेठिया व समिति के सभी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के उपाध्यक्ष श्री बजरंग बैद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन समिति के संरक्षक राजकरण बुच्चा ने किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें