असम व म्यांमार में भूकंप के दो झटके - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम व म्यांमार में भूकंप के दो झटके


गुवाहाटी। असम और पड़ोसी देश म्यांमार में सोमवार को भूकंप के दो झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पहला झटका असम के सिलचर जिले में सोमवार की तड़के 04 बजकर 21 मिनट 34 सेकेंड पर हुआ जिसकी तीव्रता  3.5 मापी गई। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का झटका अधिकांश लोगों को पता ही नहीं चला। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र सिलचर जिले में जमीन में 75 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपीक सेंटर 24.5 उत्तरी अक्षांश तथा 92.9 पूर्व देशांतर पर स्थित था। दूसरा झटका पड़ोसी देश म्यांमार सुबह 08 बजकर 19 मिनट 15 सेकेंड पर, 5.1 तीव्रता का था। हालांकि तीव्रता अधिक होने के चलते अधिकांश लोगों ने भूकंप झटके महसूस किया। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन में 80 किमी नीचे बताया गया है। भूकंप का एपीक सेंटर 26.6 उत्तरी अक्षांश तथा 96.0 पूर्व देशांतर पर स्थित था। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें