लखीमपुर से राजेश राठी और ओमप्रकाश तिवारी की संयुक्त रिपोर्ट
लखीमपुर। लखीमपुर जिले के बोगीनदी थाना अंतर्गत कदम के टेंगा बस्ती में कल रात्रि ए एस 07 एम 9661 नंबर की सुजुकी सेलेरियो कार के जरिए 4 बस्तो मैं लदालद भरकर 105•650 किलो गांजा ले जा रहे दो गांजा तस्करों को लखीमपुर जिले कि पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी सूचना पुलिस को अपने गोपनीय सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई थी। उक्त गोपनीय सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के आधार पर कल मध्य रात्रि लगभग 12:00 बजे जिले के कदम की टेंगा बस्ती पर लखीमपुर जिले के एएसपी (एच क्यू) प्रणब कुमार पेगू, डीएसपी (बॉर्डर) फारूक अहमद, ओसी (बोगीनदी) प्रियव्रत गोगोई, एस आई दीगानतो सालोई के नेतृत्व में चलाए गए एक अभियान के तहत लखीमपुर जिले के बोगीनदी थाना के अंतर्गत सियाजुली हिंदू मांछगांव निवासी स्वर्गीय नारायण दत्ता का पुत्र शरत दत्ता (31) और बाबुल मुंडा का पुत्र राजेश मुंडा (24) को 104•650 किलो गांजा सहित धर दबोचने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने गांजा तस्करों से गांजे के अलावा ए एस 07 एम 9661 नंबर की एक सुजुकी सेलेरियो कार तथा सिम कार्ड सहित 3 मोबाइल फोन को भी जप्त किया। पुलिस ने इस संदर्भ में 175/19 u/s 20 (ii)B NDPS Act 1985 के अंतर्गत एक प्राथमिकी दर्ज कर उक्त दोनों गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेल दिया है जिनको कल कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि लखीमपुर जिले को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के तहत लखीमपुर पुलिस अधीक्षक हरे कृष्ण नाथ तथा सदर थाना प्रभारी आदित्य देवरी पूरी तरह कमर कस चुके हैं । जिसके फलस्वरूप लखीमपुर जिले में आए दिन हीरोइन, गांजा, अफीम, इत्यादि जैसे ड्रग्स तस्करों को लखीमपुर जिले की पुलिस दबोच कर कानून की सलाखों के पीछे धकेलने में कामयाब हो रही है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जैसे-जैसे ड्रग्स का व्यवसाय करने वाले ड्रग्स तस्कर पुलिस के शिकंजे में फसते जा रहे हैं वैसे वैसे लखीमपुर जिले में ड्रग्स का कारोबार पहले से ज्यादा पनप रहा है जो कि स्थानीय लोगों के मध्य एक चर्चा का विषय बना हुआ है ।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें