नगांव (असम)। नगांव जिले के सामुगुड़ी में पुलिस ने नकली नोट छापने के एक बड़े गिरोह का फंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार रात गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में नकली नोट के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से चार लाख रुपये के नकली नोट, मोबाइल और नोट छापने वाली मशीन भी बरामद हुई है। गिरफ्तार लोगों की पहचान सूरज अली, रशीद अली, महिम गोगोई, क्षीरोद बरगोहाईं, कमालुद्दीन और बिलाल हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्जकर नकली नोट छापने के गिरोह से पूछताछ कर रही है। (हि.स.)
!->
असम : नोट छापने वाली मशीन व चार लाख रुपये के नकली नोट सहित 6 गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें