गुवाहाटी (असम)। महानगर के बाहरी इलाके खेत्री थाना क्षेत्र अंतर्गत टोपातली में रविवार को थैले में रखकर फेंका गया एक नवजात बच्चा मिला। पुलिस ने स्वास्थ्य जांच के बाद नवजात बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। बताया गया है कि रविवार सुबह बच्चे की रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी खेत्री पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने नवजात बच्चे को कब्जे में लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चाइल्ड लाइन ने बच्चे के स्वास्थ्य की बेहतर जांच के लिए गुवाहाटी मेडिकल कालेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया है। पुलिस को आशंका है कि अपने कुकर्म को छुपाने के लिए किसी ने नवजात बच्चे को सड़क के किनारे मरने के लिए छोड़ दिया होगा। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर रही है। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें