होटल और रेस्तरां में चला खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होटल और रेस्तरां में चला खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान


गुवाहाटी। राजधानी के विभिन्न होटल और रेस्तरां में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्वास्थ्यकर माहौल में खाद्य सामग्री बनाने, परोसने के साथ बिना अनुज्ञा पत्र के होटल और रेस्तरां चलाने वालों की सघनता से जांच की गई। अभियान के दौरान कई होटल और रेस्तरां को अगले एक सप्ताह के अंदर खाद्य सामग्री बनाने वाले स्थानों को साफ सुथरा करने और आवश्यक कागजात विभाग के सामने प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। इस अभियान से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गुवाहाटी नगर निगम और एनवीबीडीसीपी ने संयुक्त रूप से गुवाहाटी के भास्कर नगर इलाके में डेंगू और अन्य रोगों के संबंध में एक सजगता सभा का आयोजन कर स्थानीय लोगों को जागरूक किया। खाद्य सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस तरह का अभियान गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों में लगातार चलाया जाएगा ताकि कोई भी होटल और रेस्तरां इंसानी जीवन के साथ खिलवाड़ ना कर सकें। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें