कान्हा ने मथुरा में लिया जन्म, अलौकिक दर्शनों के लिए श्रद्धालु हुए बेताब - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कान्हा ने मथुरा में लिया जन्म, अलौकिक दर्शनों के लिए श्रद्धालु हुए बेताब


मथुरा। बालकृष्ण प्रभु के शनिवार रात बारह बजे जन्म लेते ही ब्रज मण्डल में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। पल-पल के इंतजार के बाद अपने आराध्य योगीराज श्रीकृष्ण के दर्शनों के लिए श्रद्धालु बेताब नजर आ रहे हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालु पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा चौराहे-तिराहों पर दीपावली जैसी रोशनी से जगमगाते रास्तों की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। 


ब्रजवासी तो कान्हा के जन्म को लेकर शनिवार सुबह से ही उल्लास के वातावरण में दिखाई दे रहे थे। उनका पल-पल का इंतजार रात्रि 12 बजे समाप्त हुआ। भगवान श्रीकृष्ण को जन्मभूमि पर सुबह अलौकिक पीले रंग की पोशाक में विराजमान कराया गया। जन्मस्थान पर दिन भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही। सायं सात बजे से श्रद्धालुओं का रेला सड़कों पर ऐसे नजर आया जैसे मिनी कुंभ मेला लगा हो। देश विदेश से श्रद्धालु ब्रज में आये हुए थे। कान्हा के जन्म को लेकर ब्रज के सभी मंदिरों में विशेष मनोरथ आयोजित किए गए। पर्यटन विभाग एवं संस्कृति विभाग तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा धार्मिक स्थलों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य और आकर्षक रोशनी की गयी जिससे पूरा जन्मस्थान रंग बिरंगी रोशनियों में डूबा हुआ है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें