राशिफल - 25 अगस्त 2019 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राशिफल - 25 अगस्त 2019


मेष: आज विचारों की गतिशीलता से दुविधा का अनुभव हो सकता है। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त रहेगा और उस में से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे।

वृषभ: मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

मिथुन: घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग बनेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

कर्क: सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। मन में अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह: आप अच्छा मौका हाथ से गंवा सकते हैं। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग की तरफ से आज आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

कन्या: वर्तमान समय में नए कार्यों से संबंधित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से प्रमोशन की संभावना दिखाई देगी।

तुला: अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। किसी बाहर वाले की वजह से व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। धार्मिक यात्रा का योग है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक: क्रोध पर सयंम रखें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। अपने काम को समय से पूरा करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।

धनु: विचारों के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल पर जाने का आनंद मिलेगा। साझेदारों से लाभ होगा।

मकर: आज आपको व्यापार में सफलता मिलेगी, उसका ध्यान रखें। व्यापार के लिए बनाई हुई योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। पैसों की लेन-देन सफल रहेगी। धन लाभ योग है। कार्य में यश मिलेगा।

कुंभ: विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं होंगे तथा उसमें लगातार परिवर्तन होते रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च हो सकता है।

मीन: मकान-वाहन के दस्तावेजों को संभालकर रखें। परिवार का माहौल ना बिगड़े, इसका पूरा ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। धन की हानि ना हो, इसके लिए सोच-समझकर निर्णय लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें