एनआरसी सेवा केंद्र के चौकीदार पर हमला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एनआरसी सेवा केंद्र के चौकीदार पर हमला


शिवसागर (असम)। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) की अंतिम सूची का प्रकाशन 31 अगस्त को होने जा रहा है। जिसको लेकर राज्य में सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कि गए हैं। इसी बीच शिवसागर जिला शहर के केपी चाराली स्थित पुराने जिला पुस्तकालय में स्थित एनआरसी सेवा केंद्र के चौकीदार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि एनआरसी सेवा केंद्र के अंदर घुसकर चौकीदार अतुल बोरा पर बीती देर रात कुछ उदंड युवकों ने हमला कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल अतुल बोरा को इलाज के लिए जयानगर स्थित जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार को बताया है कि कुछ उपद्रवी तत्व एनआरसी के कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें