मकान में लगी भीषण आग में 13 कमरे जलकर राख, 13 परिवारों की गृहस्थी बर्बाद, लाखों का नुकसान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मकान में लगी भीषण आग में 13 कमरे जलकर राख, 13 परिवारों की गृहस्थी बर्बाद, लाखों का नुकसान


तिनसुकिया (असम)। जिले के बालूगाडा के विकासपुर में सोमवार को एक मकान में लगी भीषण आग में 13 कमरे जलकर राख हो गए। इन कमरों में निवास कर रहे 13 किराएदार परिवारों की पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई, जिसमें लाखों रुपये की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान है। पुलिस के अनुसार रूनु बराई के घर में सोमवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कुल 13 कमरों को जद में ले लिया, जिसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। बताया गया है कि मकान मालिक ने सभी कमरों को किराए पर दे रखा था। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। हादसे में 13 परिवारों की कुल जमा-पूंजी जलकर राख हो गई। 

हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि खाना बनाते समय गैस या लकड़ी की चिंगारी से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों के साथ स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों की मदद करने की गुहार लगाई है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें