डिंपल शर्मा
निकली धार्मिक शोभायात्रा, दादामय हुवा नगांव
नगांव। "दीवाना तेरा आया दादा तेरी नगरी में" आदि भजनों की अमृतमयी गंगा के रसपान के साथ नगांव की धार्मिक संस्था श्री अक्षय भक्त मंडल के तत्वाधान में संत शिरोमणि श्री अखाराम जी दादाजी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ एक दिवसीय रूप में धूमधाम के साथ शहर के आरडी विवाह भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इससे पहले नगांव के पंचमुखी हनुमान मंदिर से लेकर आरडी विवाह भवन तक एक धार्मिक शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें दादाजी महाराज की धार्मिक पताका हाथों में लियें भक्तों ने अपने अपने गणवेश में भाग लिया और दादाजी की जयजयकार लगायी। धार्मिक यात्रा के बाद दुल्हन की तरह सुसज्जित सजें भवन में श्री दादाजी महाराज के अलौकिक श्रृंगाररूपी सजें दरबार में दिव्यज्योत का प्रज्जवलन करने और पूजा अर्चना करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गयी और सर्वप्रथम माँ दधिमथी के छन्द्द और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें भजन गायक कलाकार पवन शर्मा, परमेश्वर शर्मा, प्रभु शर्मा, धनेश शर्मा, पंडित रामअवतार दाधीच, हनुमान शर्मा, संजना आसोपा द्वारा भजनों की समुधुर गंगा बहाई गयी और भक्तों ने नाचते गातें हुए दादाजी के दरबार में श्रद्धापूर्वक दादाजी को दंडवत प्रणाम किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा अर्चना विधिविधान के साथ पंडित रामअवतार दाधीच व अन्य विद्वान ब्राह्मणों की अगुवाई में संपन करवायी गयी। इस दौरान कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्ति अनिल शर्मा (अध्यक्ष मारवाड़ी सम्मेलन नगांव), ओमप्रकाश जाजोदिया (सचिव, मारवाड़ी सम्मेलन) के साथ रवी मोर, चिकित्सक डॉ श्रीराम मोर, विकाश शर्मा (पत्रकार) के साथ तेज़पुर से पधारें दादा भक्तों की उपस्तिथि सराहनीय रही। आयोजन को सफल बनाने में श्री अक्षय भक्त मंडल नगांव के सदस्य अजय, पंकज, धनेश, महावीर, राजकुमार, रमेश, नविन, आशीष, सुनील, रामअवतार शर्मा की भूमिका सराहनीय रही। अंत में दादाजी के अमृतमयी प्रसाद रूपी सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुवा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें