रंगिया में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन कल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन कल


रंगिया से अरुणा अग्रवाल

रंगिया। रंगिया के गैर-सरकारी बस अड्डे के पास स्थित श्रीश्री विष्णु मंदिर प्रांगण में 23 अगस्त, शुक्रवार को श्रीश्री कृष्ण जन्माष्टमी के साथ-साथ 71 वाँ महाविष्णु यज्ञ का आयोजन विभिन्न अकर्षणीय कार्यक्रमों के साथ किया जा रहा है। आयोजक समिति के अध्यक्ष मोहन माधव बर्मन, कार्यकारी अध्यक्ष राजू चौधरी तथा मुख्य सचिवद्वय नयन ज्योति कलिता, दिनेश लहकर और कोषाध्यक्ष दुलुमनी कलिता द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रमों के अंतर्गत सुबह 8 बजे मंदिर प्रांगण में रंगिया के विशिष्ट व्यवसायी भूपेन दास की उपस्थिती में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष मुकुट चौधुरी द्वारा धार्मिक ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके अलावा सुबह 10 बजे बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता, और सुबह 10:30 बजे  से महाविष्णु यज्ञ प्रारंम्भ किया जाएगा। साथ ही सुबह 11:30 बजे सर्वजनिक आहुती व पुष्पांजलि के पश्चात दोपहर 1:30 बजे भोग व प्रसाद वितरित किया जाएगा। मालूम हो कि कार्यक्रम के अंतर्गत श्री कृष्ण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसका संचालन महेश गुप्ता करेंगे। इसके अलावा सायं 5 बजे आमंत्रित अतिथि रंगिया के महकमा पुलिस अधिकारी कंकन कुमार नाथ द्वारा अभ्यर्थना व पुरस्कार वितरित किया जाएगा। साथ ही सायं 6 बजे दीप प्रज्वलन किया जाएगा जिसमें रंगिया रेल डिवीजन के सहकारी प्रबंधक संतोष कुमार शर्मा, का. जी. परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवब्रत कलिता, रंगिया पौर सभा की अध्यक्षा सीमा बैश्य, एन एफ रेलवे के उप-मुख्य अभियंता एस एस दास,विशिष्ट समाज सेवक दीपक दास, रंगिया के विशिष्ट चिकित्सक डॉ भरत बैश्य, डॉ प्रेरित शर्मा, रंगिया जिला कर्मचारी परिषद के सचिव सर्वेश्वेर लहकर तथा डालिमि कलिता उपस्थित रहेंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा सायं 7 बजे प्रारंभ की जायेगी। इसके पश्चात 7.25 बजे प्रसाद वितरण व सायं 7.30 बजे नागारा नाम आयोजित होगा इस मौके पर रंगिया के विधायक तथा असम के सिंचाई, राजस्व, व आपदा प्रबंधन मंत्री भवेश कलिता उपस्थित रहेंगे। आयोजक समिति द्वारा सभी समाज बंधुओं को आयोजित होने वाले उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में भाग लेने का अनुरोध किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें