राशिफल - 22 अगस्त 2019 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राशिफल - 22 अगस्त 2019


मेष- भौतिक संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा। भव्य भवन और वाहन की अभिलाषा को गति मिलेगी। घर परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। साथी की बात ध्यान से सुनें। दिन शुभकारक।

वृष- मेलजोल का दायरा बड़ा होगा। श्रेष्ठ सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। उन्नतिकारक समय का लाभ उठाएं। साझीदारी फलेगी। दाम्पत्य में शुभता का संचार रहेगा। दिन हितकर।

मिथुन- अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। लोकप्रियता बढ़त पर बनी रहेगी। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। परिजनों के साथ समय बिताना भाएगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कर्क- सकारात्मकता का प्रतिशत बढ़त रहेगा। व्यक्तिगत प्रयासों में बेहतर करेंगे। पूछपरख और प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यगति बढ़ाएं। आागामी कुछ दिन हितकारक।

सिंह- आर्थिक महत्व के वार्तालाप और बैठकों को दोपहर तक पूरा कर लेने की सोच रखें। बैंकिंग कार्यों में भी तेजी दिखाएं। आकस्मिक खर्च बढ़ने की संभावना है। दिन शुभ।

कन्या- आय के संकेत बढ़ेगें। विनम्रता और विवेक से करियर कारोबार को नई उचाइयां दे सकते हैं। सभी का सहयोग बना रहेगा। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

तुला- कामकाज की तलाश पूरी हो सकती है। सम्मान में वृद्धि होगी। पुरस्कृत हो सकते हैं। जिम्मेदारी स्वीकारने में संकोच न करें। तेजी बनाए रखें। दिन पेशेवरों के लिए विशेष शुभ।

वृश्चिक- परिस्थितियों में तेज सकारात्मक बदलाव बना रह सकता है। बाधाएं कम होती नजर आएंगी। सक्रियता और सतर्कता से कार्यों में गति लाएं। भाग्य उत्तरोत्तर बेहतर होगा। दिन शुभकारक। आगे की ओर देखें।

धनु- घर में सुख शांति और सहजता बनी रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने की सोच रखें। लापरवाही बाधा बढ़ा सकती है। दिन हितकारक।

मकर- समस्याओं का हल निकालने में सफल रहेंगे। अनुकूलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। दाम्पत्य में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। दिन शुभकारक।

कुंभ- बौद्धिक प्रयासों को गति मिलेगी। आवश्यक कार्यों को दोपहर तक पूरा कर लेने की कोशिश करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। योजना बनाकर कार्य करें। दिन शुभ।

मीन- मित्रों के साथ समय बिताना भाएगा। स्वयं को व्यर्थ के पूर्वाग्रहों से मुक्त रखें। बड़ों को सम्मान दें। आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा। दिन शुभकारक।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें