राशिफल - 23 अगस्त 2019 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राशिफल - 23 अगस्त 2019


मेष- संयम बरतने की जरूरत है। आज का नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान से जुड़ा को कोई समाचार परेशान कर सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता का योग है।   

वृषभ- यश का योग है। आर्थिक लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। खेलकूद और कला क्षेत्र में भी रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

मिथुन- दिलचस्पी खुद के साज-सज्जा और फैशन में रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। भाई-बहनों से संबंध और मधुर रहेंगे। उदर संबंधी बीमारी से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क- आपके लिए दिन अच्छा है। पिता का साथ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके दिन को खुशहाल बनाएगा।

सिंह- अनबन हो सकती है। स्वभाव में उत्तेजन रहेगी। इस पर काबू रखने की कोशिश करें। वाद-विवाद से बचें। व्यापार में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या- आर्थिक परेशानियों को आज बढ़ा सकता है। कार्यस्थल पर आपकी नतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। सीनियर अधिकारी खुश होंगे। किसी की ओर से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला- जीवन सुखद और आनंद से भरा होगा। आय में वृद्धि का योग है। पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। कहीं घूमने या पर्यटन की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

वृश्चिक- समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा। संतान की प्रगति से आनंद का अनुभव होगा। दोस्तों के साथ आज शाम का समय अच्छा व्यतीत होगा। खर्च का ध्यान।

धनु- थकान और सुस्ती महसूस करेंगे। सहकर्मियों से वाद-विवाद की स्थिति को टालने की कोशिश करें। संपत्ति से जुड़े विवाद में कोई हल मिल सकता है। आप फायदे की स्थिति में रहेंगे।

मकर- स्वास्थ्य आपके लिए सबसे बड़ी चिंता का सबब होगा। इस पर होने वाला खर्च आपकी मानसिक परेशानी भी बढ़ाएगा। परिवार को और समय देने की कोशिश करें। सबकुछ ठीक होगा।

कुंभ- दिन आपके लिए बेहद सुखद रहने वाला है। प्रवास, पर्यटन, मनोरंजन, प्रणय सबकुछ आज आपके हिस्से में हैं। दृढ़ आत्मविश्वास से कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन- व्यस्त और थकाने वाला दिन आपके सामने है। धैर्य रखें और किसी भी बहस से बचने का प्रयास करें। संपत्ति में पैसे निवेश करने के फैसले को आज के लिए टाल देना श्रेयस्कर होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें