गुवाहाटी। जालुकबारी थानांतर्गत मालीगांव के बोरीपाड़ा स्थित गैर सरकारी विद्यालय श्री सत्यम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक शिक्षिका पर स्कूल के चौथी कक्षा के एक छात्र को होमवर्क ना करने के कारण बुरी तरह से पिटाई करने का आरोप लगा है। छात्र गंभीर रूप से घायल है। छात्र के परिजन शुक्रवार को जालुकबारी थाने में विद्यालय प्रबंधन के विरूद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। बताया गया है कि राजधानी के बारीपाड़ा स्थित श्री सत्यम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चौथी कक्षा के छात्र कौशल शाह गर्मियों की छुट्टी के दौरान बिस्तर से गिर गया था, जिससे उसके दांये हाथ की हड्डी टूट गयी। इस कारण वह छुट्टी के दौरान मिले होमवर्क को पूरा नहीं कर पाया। स्कूल खुलने पर होमवर्क को वह जमा नहीं कर पाया।
होमवर्क जमा न करने के कारण छात्र को चोट लगने वाले हाथ पर स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका रीना देब ने गुरुवार को बुरी तरह से पिटाई कर दी, जिससे छात्र की हालत औऱ भी खराब हो गयी। छात्र के परिजन जब विद्यालय प्रबंधन से शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें विद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया गया। आरोपों के अनुसार विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए कोई सुविधा नहीं है। बिना प्रशिक्षण वाले शिक्षकों को रखा गया है। स्वच्छता का ध्यान नहीं दिया जाता है। शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी नहीं दिया जाता है। पीएफ, मेडिकल कुछ भी नहीं है। शिक्षक भी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। शिक्षकों की सैलरी भी ठीक समय नहीं दी जाती है।
शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि गत पांच महीने से यहां के शिक्षक- शिक्षिकाओं को सैलरी नहीं मिला है। विद्यार्थियों को पीटने का आरोप पहले भी लगता रहा है, लेकिन विद्यालय प्रबंधन इस मामले पर कोई ध्यान नहीं देता है। अभिभावक अगर कोई आरोप लगाते हैं तो बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल दिया जाता है। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें