गुवाहाटी। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन सौ के पार दर्ज हो रही है। जो राज्य के स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता की स्थिति बनती जा रही है। हालांकि, ये सभी मंरीज राज्य के बाहर से आने वाले हैं। जो, राज्य के विभिन्न एकांतवास शिविर में रहे हैं।
राज्य के स्वास्थ्य, वित्त आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने रात 10.45 बजे ट्वीट कर बताया है कि राज्य में 67 नये कोरोरा मरीजों की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि तिनसुकिया जिला में 16, ग्वालपारा जिला में 10, कोकराझार जिला में 09, शिवसागर जिला में 07, नगांव जिला में 07, शोणितपुर जिला में 05, करीमगंज जिला में 03, डिब्रूगढ़ में 4, कामरूप जिला में 02, गोलाघाट जिला में 02 तथा बाक्सा जिला में 02 कोरोना संक्रमितों की शिनाख्त हुई है। इस तरह राज्य में रविवार को कुल 123 नये कोरोना मरीजों की पहचान हुई है।
राज्य में कोरोना के कुल 1339 संक्रमित की पहचान हुई है। जिसमें से 185 स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौंट चुके हैं। जबकि 1147 का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि 04 मौत तथा 03 राज्य से बाहर जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ विश्वशर्मा ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगले दो से तीन दिनों से बाद स्वस्थ्य होने वाले लोगों की संख्या में काफी तेजी आने वाली है। (हि.स.)






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें