गुवाहाटी। हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम आगामी छह जून को घोषित किया जाएगा। इसकी जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छह जून की सुबह नौ बजे हाईस्कूल का परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा फल पूरी तरह से ऑन लाइन घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार परीक्षा फल घोषित करने के साथ ही मार्कसीट व सर्टिफिकेट उसी दिन नहीं मिलेंगे। मार्कसीट व सर्टिफिकेट 10 से 14 दिनों के पश्चात विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑन लाइन के जरिए उपलब्ध होने वाले सॉफ्ट कॉपी के जरिए ही विद्यार्थी अपना दाखिला महाविद्यालयों में करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम सेबा की वेबसाइट के जरिए प्राप्त किया जा सकता है। इस बार 8,690 सेंटरों पर 3,58,446 परिक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें