धुबड़ी में एआईयूडीएफ के २०० नेता कर्मीयों ने थामा भाजपा का दामन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में एआईयूडीएफ के २०० नेता कर्मीयों ने थामा भाजपा का दामन


रविन्द्र तोदी

धुबड़ी। धुबड़ी विधानसभा क्षेत्र के तहत भेलारगांव जांगीला में आज भाजपा ने सदस्य भर्ती अभियान चलाया। जहां एआईयूडीएफ नेत्री तथा हावरारपार गांव पंचायत की आंचलिक सदस्य फातेमा बीबी के नेतृत्व में एआईयूडीएफ के २०० कर्मीयों ने भगवा दल भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कर्मी भी उपस्थित थे। ईधर कैन्द्रीय सरकार के द्वितीय कार्यकाल की प्रथम वर्षपूर्ती तथा असम में सोनोवाल नेतृत्वाधीन असम सरकार की चौथी वर्षपूर्ती के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा धुबड़ी में भी जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया है।धुबड़ी में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नव वैश्य के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत की गई। भाजपा नेता नव वैश्य के साथ साथ पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ देवमय सान्याल व दलीय तमाम पदाधिकारि, नेता कार्यकर्ता सर्वप्रथम शहर के दो नंबर वार्ड स्थित अधिवक्ता सुदीप्त कुमार राय के घर पहुंचे। तथा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा साक्षरित एक पत्र सौंप कर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। इसके अलावा महकमे के गौरीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिपक साहा व गोलकगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थानिय विधायक अश्विनी राय सरकार ने घर घर जाकर  इस अभियान का शुभारंभ किया।मोके पर प्रदेश नेता नव वैश्य ने बताया कि भाजपा ने समग्र राज्य भर में ५६ लाख लोगों से सीधे संपर्क बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसका उद्देश्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों के प्रति लोगों को अवगत कराना व जागरूक कराना है।ईधर हालांकि विधानसभा चुनाव में अभी देरी है। परंतु धुबड़ी में भाजपा अभी से मानो कमर कस कर अपनी सक्रियता बढ़ाती दीख रही है। तथा बड़े पैमाने पर कांग्रेस एआईयूडीएफ के नेता कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे हैं। तथा सूत्रों की मानें तो कुछ दलों के कई बड़े नेता भी भाजपा से सीधे संपर्क में हैं। धुबड़ी विधानसभा क्षेत्र के हावरारपार गांव पंचायत के एआईयुडीएफ नेता तथा पूर्व आंचलिक सदस्य साहाबूल आलम समेत ६२ लोगों ने एआईयूडीएफ छोड़ भाजपा का दामन थामा। वहीं मोतीरचर जिला परिषद के तहत बोरोबीला इलाके के कई समाजकर्मीयो व एआईयूडीएफ नेता कार्यकर्ताओं समेत ५० लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। मालूम हो कि कोविड में भी पार्टी बड़े पैमाने पर सावधानी बरतते हुए सांगठनिक स्तर पर भी सक्रिय रही है। तथा गांव व पंचायत स्तर पर भी बड़े पैमाने पर पार्टी सांगठनिक स्तर पर काम कर रही है। तथा जनमानस के रुझान को अभी से अपनी तरफ करने में जुट गई है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें