धुबड़ी में 'निश्चयता' अभियान के तहत स्वैब कलेक्शन में जुटा प्रशासन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में 'निश्चयता' अभियान के तहत स्वैब कलेक्शन में जुटा प्रशासन


रविन्द्र तोदी

 उद्देश्य: कम्युनिटी ट्रांसफर की संभावनाओं को तलाशना

धुबड़ी। कोवीड-१९ के खिलाफ निर्णायक चरण में पहुंची सिस्टम की लड़ाई के बीच असम सरकार ने "निश्चयता" नामक एक अभिनव मिशन की शुरुआत की है। जिसके तहत धुबड़ी जिला प्रशासन भी कोरोना की लड़ाई में सीधे तौर पर शामिल प्रशासन, पुलिस,स्वास्थ विभाग,मिडीयाकर्मीयो के साथ साथ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से भी नीजी सार्वजनिक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों का भी बड़े पैमाने पर स्वैब कलेक्शन में लगी है। मालूम हो कि आसाम टारगेटेड सर्विलियेंस प्रोग्राम के अंतर्गत निश्चयता नाम से शुरू इस अभिनव मिशन का उद्देश्य दरअसल यह देखना है कि कहीं जिले में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसफर तो नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ ईमदादूल्ला ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत हम उन लोगों पर भी अधिक फोकस कर रहे हैं जो जरुरी काम के कारण भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर आते जाते हैं। इसमें पेट्रोल पंप, होटल,ढ़ाबा,बस चालक,खलासी के साथ साथ वो मजदूर भी शामिल है जो बाजारो में नियमित लोडिंग अनलोडिंग के काम में लगे हैं। तथा कोशिश की जा रही है कि इनमें से ज्यादा से ज्यादा लोगों के हम स्वैब ले सकें। इसके लिए जिले के धुबड़ी सदर अस्पताल के अलावा गोलकगंज, चापर के रंगामाटी,छागलिया इन चार स्थलो पर स्वैब कलेक्शन सैंटर बनाया गया है। जहां तय समय पर सुनियोजित ढंग से स्वैब लिया जा रहा है। जिला उपायुक्त अनंत लाल ज्ञानी ने एक दिशा निर्देश जारी कर सभी संबंधित विभागों, कार्यालयों व संस्थानों को इस तरह के लोगों की सुची बनाकर तय समय व स्थान पर उपस्थित करवाने को कहा है। साथ ही जितना हो सके इस बात की जानकारी के लिए संबंधित पक्ष को जागरूक करने को भी कहा गया है। मालूम हो कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों का सबसे बड़ा लोड लेने के बावजूद धुबड़ी में कोरोना का एक भी मामला क्वारैंटाईन सैंटर के बाहर नहीं निकल पाया।जो कि निःसंदेह धुबड़ी के कुशल प्रशासक का परिणाम हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें