राइज प्लस न्यूज़ डेस्क
फ्रेंड्स क्लब ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
गुवाहाटी। भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के शहीद होने के बाद आक्रोश है। देश के विभिन्न हिस्सों सहित गुवाहाटी में भी लोगों का गुस्सा पूरे चरम पर है। पूर्वोत्तर के सबसे बड़े वाणिज्य केंद्र फैंसी बाजार में वृहस्पतिवार की शाम फ्रेंड्स क्लब की ओर से शहीद हुए देश के वीर सपूतों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान फैंसी बाजार के शर्मा स्वीट के सामने चीन निर्मित सामग्रियों का बहिष्कार किया गया। लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर चीन निर्मित वस्तुओं को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर गुस्साए लोग चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देखे गए। वहीं भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाते हुए देश के साथ खड़े होने की बात कहीं गई।
क्लब की ओर से आम जनता से आह्वान किया गया कि वे लोग आगे आए और चीन को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार कर उसे करारा जवाब दे ताकि देश की तरफ फिर कभी चीन आंख उठाकर न देख सकें।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें