अरुणा अग्रवाल
रंगिया। भारतीय सीमा पर चीनी सैनिकों के हमले में मारे गए भारतीय वीर जवानों की शहादत को प्रणाम करते हुए और उनके आत्मा की चिर शांति की कामना हेतु आज रंगिया के वार्ड नं.4 स्थित सुपरमार्केट अंचल के सभी व्यवसायियों ने मिलकर मोमबत्ती प्रज्वलित करते हुये शांती सभा का आयोजन किया जिसमें सुपर मार्केट अंचल के सभी व्यवसायियों ने भाग लेते हुये वीर सहादत को प्रणाम कर मोमबत्ती प्रज्वलन करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सभी ने एक मिनट का मौन रख वीर जवानों के आत्मा की शांती की कामना की।इस मौके पर सभी व्यवसायियों ने चीनी सामग्रियों का बहिष्कार करते हुऐ प्रतिज्ञा ली कि न हम चीन निर्मित सामग्री बेचेंगें न ही परिधान करेंगें।













कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें