असम में कोरोना के 210 नए मरीज, 194 हुए स्वस्थ, कुल 4904 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम में कोरोना के 210 नए मरीज, 194 हुए स्वस्थ, कुल 4904


गुवाहाटी। असम में कोरोना मरीजों की तादात में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4904 हो गई है। हालांकिस्वस्थ्य होने की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य में कुल 2848 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

 

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा गुरुवार की रात ट्वीट कर बताया है कि राज्य में 210 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। वहीं 194 मरीज गुरुवार को पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, एक और मरीज का निधन हुआ है।

 

राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4904 हो गई है। जबकि 2848 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 2044 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 09 मरीजों की अब तक मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें