असम: खेलते समय गले में फंसा गमछा, बच्चे की मौत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम: खेलते समय गले में फंसा गमछा, बच्चे की मौत


उदालगुड़ी। उदालगुड़ी जिला के माजबाट थानांतर्गत इलाके के खुसुराबाड़ी गांव में गुरुवार की दोपहर को खेलते 09 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि एक पैड़ में गमछा बांधकर शिवा गौड़ नामक बच्चा झूला झूल रहा था। इसी दौरान गमछा उसके गले में फंस गया। जिसके चलते बच्चे की मौत हो गई। घटना के कुछ समय बाद बच्चे की बड़ी बहन घर के पीछे कुछ काम करने की गई तो उसने देखी कि उसका भाई गमछे से पेड़ पर लटका हुआ है।

घटना की खबर तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के समय बच्चे की मां और पिता गांव के पास अपने पड़ोसी के घर घुमने गये थे। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें