धुबड़ी: शिक्षकों की नौकरी नियमीत करने के फैसला का शिक्षकों ने किया स्वागत - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी: शिक्षकों की नौकरी नियमीत करने के फैसला का शिक्षकों ने किया स्वागत


रविन्द्र तोदी

धुबड़ी। राज्य के विभिन्न उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बिते 10 सालों से ठेके पर काम कर रहे 5243 शिक्षकों की नौकरी नियमीत कर दिए जाने के असम सरकार के फैसले का धुबड़ी जिला हाई स्कूल ठेका आधारित शिक्षक संस्था ने स्वागत किया है। आज यहां एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संस्था के अध्यक्ष खगेन्द्र नाथ विश्वास व सचिव द्वय सलिम बख्तियार व नजरुल हक प्रधानी ने इन शिक्षकों की दीर्घदिनो की समस्या का समाधान के लिए राज्य के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल तथा वित्त व शिक्षा विभाग के मंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। साथ ही कहा है कि सरकार के इस फैसले से लाभान्वित शिक्षक समाज को और भी अधिक उत्साह के साथ काम करने की प्ररेणा मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें