अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया शहर में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला सामने आया है जिसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है। रंगिया के मुरारा मे रहने वाले रंगिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अवसर प्राप्त शिक्षक परेश डेका के शरीर मे पाया गया कोरोना पॉजिटिव। जानकारी के अनुसार परेश डेका की तबीयत खराब होने की वजह से उनके लक्षणों को देखते हुए उन्हें कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी। साथ-साथ ही चिकित्सा विभाग का एक दल वहाँ पहुंचकर उन्हें एम एम सी एच भेज दिया गया है। रंगिया मे सामाजिक संक्रमण का यह पहला मामला है इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि रंगिया के दमकल विभाग द्वारा अंचल को पूर्ण रूप से सेनीटाइज किया जा रहा है साथ हि अंचल के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करवा दिया गया है जिससे संक्रमण का आगे खतरा ना बढ़े। जानकारी के अनुसार परेश डेका कई लोगों के संपर्क में आए है, जिसके लिए पूछताछ की जा रही है। कोरोना को लेकर रंगिया में भय का माहौल व्याप्त है। मालूम हो कि परेश डेका के परिवार वालों को होम कोरेनटाइन किया गया है।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें