धुबड़ी के प्रतिष्ठित लायन जे एम सुराणा लाईफटाईम एचिवमेंट एवार्ड से सम्मानित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी के प्रतिष्ठित लायन जे एम सुराणा लाईफटाईम एचिवमेंट एवार्ड से सम्मानित



रविन्द्र तोदी

सभी के लिए आदरणीय सुराणा जी की उपलब्धी से धुबड़ी लायंस से जुड़ा हर सदस्य गौरवान्वित

धुबड़ी। धुबड़ी के प्रतिष्ठित समाजसेवी व लायन जे एम सुराणा को जीवन पर्यंत सेवाओं के लिए लायंस क्लब ईंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट ३२२ जी ने लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है।क्लब ने आनलाईन पर आयोजित ४१वे वार्षिक अधिवेशन के दौरान सुराणा को यह सम्मान प्रदान किया।उनकी इस उपलब्धि पर धुबड़ी लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है। तथा क्लब के सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है। मालूम हो कि जे एम सुराणा  बिते ४६ सालो से लायंस क्लब से जुड़े हैं। तथा विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। समाज में उनके द्वारा दी गई सेवाएं सभी के लिए प्रेरणास्वरुप है। सन् १९७५ में उन्होंने क्लब की सदस्यता ली। तथा क्लब अध्यक्ष, कैबिनेट सदस्य,जोन चैयरमेन आदी के पदों पर भी रहे।पेशे से प्रतिष्ठित टेक्स कंसलटेन्ट रह चुके सुराणा जी समाज की तमाम संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सेवाएं दे चुके हैं। तथा अब भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। तथा समाजोन्मुखि सेवा कार्यों में पूरी तरह से सक्रिय बने हुए हैं।धुबड़ी लायंस के वरिष्ठ सदस्य की इस उपलब्धि पर क्लब के अध्यक्ष सुरेश हरलालका व सचिव संजय सेठिया ने खुशि व्यक्त करते हुए इसे समुचे क्लब का मान बढ़ाने वाला सम्मान बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```