पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 241 नए मरीजों की शिनाख्त
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में जहां तेजी देखी जा रही है, वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी अब पहले मुकाबले काफी बेहतर हालात दिखाई दे रहे हैं। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं जबकि, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा का है।
पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 241 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह मरीजों की कुल संख्या 7488 हो गई है। जिसमें से 4373 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 298 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 3287 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 11 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 06 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।
असम में नए मरीजों की संख्या 102 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 5006 है। जबकि, 3066 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 218 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 1928 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 09 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
त्रिपुरा में 27 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1181 हो गई है। जबकि, 657 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 18 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 523 मरीजों का इलाज चल रहा। 01 मरीज की मौत हो गई है तथा 03 मरीज राज्य के बहर चले गए हैं।
मणिपुर में 75 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 725 हो गई है, वहीं 218 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 463 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों इलाज चल रहा है।
नगालैंड में 05 नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 198 हो गई है। राज्य में 125 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 73 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
अरुणाचल प्रदेश में 32 नए मरीज सामने आये हैं। मरीजों की कुल संख्या 135 हो गई है। वहीं 14 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 03 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 121 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
मेघालय पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी नए मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43 हो गई है। जिसमें से 31 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि, 01 मरीज की मौत हो चुकी है।
मिजोरम में पिछले 24 घंटे में एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 130 हो गई है। जबकि, 09 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 08 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 121 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सिक्किम में पिछले 24 घंटे में एक भी नये मरीज की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 70 हो गई है। वहीं 21 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 49 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। (हि.स.)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें