असम में 102 नए कोरोना मरीज, 218 हुए स्वस्थ, कुल संक्रमित 5006 - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम में 102 नए कोरोना मरीज, 218 हुए स्वस्थ, कुल संक्रमित 5006


गुवाहाटी। असम में कोरोना मरीजों की तादात जिस गति से बढ़ रही है, उसी अनुपात में मरीज भी स्वस्थ हो रहे हैं। शुक्रवार की मध्य रात्रि तक राज्य में कुल 102 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है, जबकि 218 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घरों को लौट गए हैं।

राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने शुक्रवार देर रात ट्वीट कर राज्य में 102 नए कोरोना मरीजों की शिनाख्त होने की जानकारी दी। वहीं दो बार ट्वीट कर 218 मरीजों के स्वस्थ होने की भी सूचना दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हमारे डॉक्टर बेहद मुश्तैदी के साथ कोरोना की जंग लड़ रहे हैं। जिसके चलते तेजी से मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। उन्होंने बताया है कि राज्य में 61 फीसद मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5006 हो गई है। जिसमें 3066 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 1928 मरीजों का राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 09 मरीजों की अब तक मौत हुई है जबकि, 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। राज्य में कुल 258797 लोगों की अब तक जांच हो चुकी है। राज्य में जांच की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है।  (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें