गुवाहाटी। भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित ' स्व से शिखर तक ' जैसे बहुआयामी कार्यशाला के अन्तर्गत ' हमारा समाज हमारा दायित्व ' विषय पर तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी द्वारा अध्यक्ष श्रीमती रंजू खटेड़ की अध्यक्षता मेंएक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती मंजू मेहता के लोगस्स पाठ से हुआ। श्रीमती बेला बोथरा ने प्रेरणा गीत का संगान किया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सारिका दुधोडिया ने कुशल संचालन करते हुए विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी, लॉयन्स क्लब के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न संस्थाओं में उच्च पदासीन श्री डी. पी. बजाज जी ने अपना बहुमूल्य समय प्रदान किया। अध्यक्ष श्रीमती रंजू खटेड़ ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विषय पर संक्षिप्त प्रस्तुति दी। पूर्व अध्यक्षश्रीमती विमला कोचर ने मुख्य वक्ता का प्रभावक परिचय दिया। मुख्य वक्ता श्री बजाज जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में समाज के प्रति प्रत्येक व्यक्ति के दायित्व का उल्लेख किया। उनके अनुसार हम सभी को अपने पारिवारिक दायित्व का सम्यक निर्वहन करते हुए समाज के विभिन्न तबके के लिए यथा संभव मदद का हाथ बढ़ाना चाहिए। दो जून की रोटी की समस्या से जूझते समाज के एक बड़े वर्ग के प्रति तो हमारा दायित्व बनता ही है। हमें किसी भी प्रकार की आपसी खींचातानी से बचते हुए, अपने इर्दगिर्द अपने कर्मचारियों, सहयोगियों, पड़ोसियों का पूर्ण ख्याल रखते हुए सहयोग करना चाहिए। हमारा स्नेह एवं सहयोग इस कठिन समय में एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर सहमंत्री श्रीमती शर्मिला महनोत ने अपने विचार रखते हुए सभी बहनों को जप, तप में अपनी सहभागिता दर्ज कराने का निवेदन किया। सहमंत्री श्रीमती ममता दूगड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें