प्रथम ग्रुप
गुवाहाटी। उल्लास महिला समिति द्वारा बच्चों के बीच ऑनलाइन चित्रांकन प्रतियोगिता समिति की अध्यक्षा अमराव बोथरा के नेतृत्व में करवाई गई। गुवाहाटी के अलावा दिल्ली, कोलकाता, बनारस, हल्दिया, और राजस्थान से कुल 82 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की संयोजिका राजश्री दूगड़ ने बताया कि चित्रांकन प्रतियोगिता का विषय कोरोना से जंग था।जिसमें बच्चों का उत्साह और चित्रांकन की कलाकारी सराहनीय योग्य रही। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में विश्वजीत देवनाथ ने अपना निर्णय सुनाते हुए बच्चों की चित्रांकन कला की सराहना की। अत्याधिक प्रविष्टियां आने के वजह से निर्णायक ने इन्हें दो ग्रुप में विभाजित कर दिया। प्रथम ग्रुप में 15 वर्ष से 20 वर्ष तक की आयु के बच्चों के बीच प्रतियोगिता करवाई गई।इस ग्रुप के परिणाम की घोषणा करते हुए प्रथम पुरस्कार गुंजन गुजरानी ,द्वितीय पुरस्कार जिज्ञासा मालू तृतीय पुरस्कार यश चोरडिया और प्रज्ञा संचेती को संयुक्त रूप से दिया गया। सांत्वना पुरस्कार मुस्कान पटवा और भावना गोलछा को दिया गया।दुसरे ग्रुप में 10 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। इसमे प्रथम पुरस्कार सत्यम अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार पलक गोलछा और श्रेया बिदासरीया को संयुक्त रूप से दिया गया । तृतीय पुरस्कार गौरव पटवा को दिया गया।सांत्वना पुरस्कार माही पिंचा, आकांक्षा अग्रवाल,मानवी सेठिया, इशिता खटेड व दिव्यम बीदासरिया को दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि सुराणा, उषा सुराणा, प्रभा चौरडिया, अमिता खटेड का सक्रिय सहयोग रहा। समिति की मंत्री मंजू भंसाली ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
द्वितीय ग्रुप









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें