लखीमपुर के दल संगठनों ने चीनी हमले का विरोध कर दी जवानों को श्रद्धांजलि - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर के दल संगठनों ने चीनी हमले का विरोध कर दी जवानों को श्रद्धांजलि


ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी

असमिया युवा मंच ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को गमछा पहनाकर किया अभिनंदन

लखीमपुर। लखीमपुर में कल शाम लगभग 5:00 बजे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच, हिंदू युवा छात्र परिषद, असमिया युवा मंच इत्यादि संगठनों ने  लद्दाख सीमा पर सोमवार की रात  चीनी सैनिकों  के साथ हुई झड़प में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों की शहादत को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर लखीमपुर जिले के बजरंग दल के उत्तर पूर्व प्रांतीय संयोजक लखी गोगोई, विश्व हिंदू परिषद के सचिव नीला कांतों गोगोई, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बलवान शर्मा, सचिव राजकुमार सर्राफ, मारवाड़ी युवा मंच के सचिव मयंक झंवर, हिंदू युवा छात्र परिषद के केंद्रीय संगठनिक संपादक बिट्टू मनी गोगोई, अध्यक्ष जुग्मा ज्योति दत्त, सचिव माधव दास, असमिया युवा मंच के केंद्रीय संगठनिक संपादक  अनुपम सैकिया, अध्यक्ष चिरंजीव बर्दोलोई, अपने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित होकर चाइना के विरुद्ध अपना आक्रोश प्रकट करते हुए चीन के सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लेने के साथ-साथ अपनी मातृ भूमि की आन बान और शान की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देकर शहादत की चादर ओढ़ चुके मां भारती के 20 वीर जवानों की फोटो के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प चढ़ाकर नम आंखों के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इसके अलावा असमिया युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि स्थल व उसके आसपास ड्यूटी पर तैनात जवानों को असम की परंपरा के अनुसार फुलाम गमछा पहनाकर एवं उनके पांव छूकर उन्हें सैल्यूट कर उनका अभिनंदन किया । जिसके पश्चात वहां पर उपस्थित लोग व ड्यूटी पर पर तैनात जवान भाव विभोर हो गए । श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात लोगों के मुख पर मात्र एक ही चर्चा थी की अब समय आ गया है मेड इन चाइना का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर मेड इन इंडिया को अपनाने का ताकि अपने देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ देश को स्वाभिलंभी बनाया जा सके तभी तो हम गर्व से कह पाएंगे की मेरा भारत महान है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें