धुबड़ी: शहर से सरहद तक चीन के खिलाफ आक्रोश - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी: शहर से सरहद तक चीन के खिलाफ आक्रोश


रविन्द्र तोदी

सिमांत चेतना मंच ने किया शहीदों को नमन

 चीनी वस्तुओं की बहिष्कार की अपील

धुबड़ी। चीन के हमले में शहीद २० भारतीय जवानों की शहादत को लेकर देश के साथ साथ धुबड़ी में भी लोगों में चीन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश व गुस्सा देखा जा रहा है। तथा हर कोई चीन को मूंह तोड़ जवाब देने की बात कर रहा है। इस क्रम में बिती संध्या सिमांत चेतना मंच पूर्वोत्तर की धुबड़ी नगर इकाई के सौजन्य से शहर के पांच मोड़ इलाके में सामुहिक श्रृद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां चेतना मंच के तमाम सदस्यों के अलावा भारी संख्या में आम लोगों ने भी देश के लिए शहीद होने वाले बहादुर जवानों की तस्वीरों के समक्ष मोमबत्ती जलाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। तथा वीर सपूतों को नमन किया।मोके पर सिमांत चेतना मंच नगर इकाई के अध्यक्ष उड्यन चक्रवर्ती ने कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ न जा पाए इसके लिए समय आ गया है कि सरकार कड़ा फैसला ले तथा चीन को मूहतोड जवाब दिया जाए।क्योकी चीन हमेशा दोगली नीति व धोखेबाजी अपनाता आया है। चेतना मंच ने सभी भारतवासियों से चीन निर्मित हर वस्तु का पूर्णतः बहिष्कार करने की आम लोगों से अपील की है।ईधर चेतना मंच के धुबड़ी जिला सचिव रमेन्द्र नाथ दास ने बताया कि धुबड़ी व गोलकगंज नगर इकाई के अलावा भारत बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांव रनपागली, सत्रसाल, बिसखोवा, लखिमारी, धर्मशाला, दुराहाटी, केदार सेक्टर में भी चेतना मंच की पहल पर गलवान में शहीद २० भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तथा शहीदों को नमन करते हुए सीमाई ग्रामिणो ने भी कैंडल मार्च निकाला तथा बड़े पैमाने पर आगे आकर शहीदों को नमन किया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें