रविन्द्र तोदी
बिलासीपाड़ा से सात खुंखार डकैत गिरफ्तार
अपराध जगत को धुबड़ी पुलिस की चेतावनी: बाज आएं वरना अंजाम के लिए रहें तैयार
धुबड़ी। धबड़ी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए डकैती की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। तथा धारदार हथियार समेत सात खुंखार डकैतों को जाल बिछाकर दबोच लिया है।जो क्षेत्र में दहशत का पर्याय बने हुए थे। जानकारी के अनुसार बिलासीपाड़ा एसडीपीओ भार्गव मुनी दास व चापर पुलिस थाना प्रभारी सुशांत सिंह (आईपीएस) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चापर के सालकोचा पुलिस चौकी के तहत अभियान चलाकर डकैती की योजना बना रहे डकैत गैंग को दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो डकैतों को पुलिस ने स्पोट पर ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि और दो को पुलिस ने पिछा कर पकड़ा। वहीं बाद में पकड़े गए डकैतों से पूछताछ के आधार पर छापामारी कर पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य डकैतों को भी दबोच लिया। इनके नाम मोबारक हुसैन, अली अकबर, इंसान अली, अब्दुल हाई, हाबिजूर रहमान, रोहिदूल हक व मोस्ताफिजूर रहमान बताए गए हैं। ये सभी बिलासीपाड़ा के अंदरूनी चर गांव इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से नुकिले धारदार हथियार व आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। डकैतों के इस गिरोह के साथ और कितने सदस्य जुड़े हुए हैं इस संबंध में पुलिस कड़ाई से पूछताछ करने में लगी है। तथा छानबीन में जुट गई है।ईधर धुबड़ी पुलिस ने डकैतों व अपराध से जुड़े किसी भी व्यक्ति या मामले के संबंध में बेखौफ होकर पुलिस को सुचित करने व कानून की मदद कर बेहतर नागरिक बनने की खुली अपील की है। साथ ही अपराध जगत को भी हरकतों से बाज आने की सीधी चेतावनी दी है।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें