धुबड़ी में अरुणोदय दिवस व शरत चंद्र सिंहा स्मृति दिवस का पालन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

धुबड़ी में अरुणोदय दिवस व शरत चंद्र सिंहा स्मृति दिवस का पालन



रविन्द्र तोदी

कविता संग्रह शब्द संधान का उन्मोचन

धुबड़ी। धुबड़ी जिला वार्ताजीवी संघ व जिला साहित्य सभा के तत्वावधान में तथा धुबड़ी जिला साहित्य सभा के प्रचार उपसमिति के सहयोग से संघ परिसर में अरुणोदय दिवस व जननेता शरत चंद्र सिंहा स्मृति दिवस का पालन किया गया। उक्त आयोजन के दौरान कवि दिपक पटवारी के कविता संग्रह किताब शब्द संधान का उन्मोचन किया गया।सर्वप्रथम सुबह ध्वजारोहण कार्यसुची का पालन किया गया। इसके पश्चात धुबड़ी जिला साहित्य सभा के उपाध्यक्ष आबूल कालाम की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया।धुबड़ी जिला साहित्य सभा के सचिव आजाद अली अहमद ने सभा के उद्देश्य की व्याख्या की।सभा के दौरान असम साहित्य सभा के कैन्द्रिय समिति के प्रचार सचिव डॉ उपेन्द्रजीत शर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एन आई चौधरी, धुबड़ी बालिका महाविद्यालय की सहकारी अध्यापिका जुई दास, डीआईपीआरओ पार्थ प्रतिम बर्मन, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विजय शर्मा के अलावा भी साहित्य सभा व वारताजीवी के तमाम पत्रकार सदस्य उपस्थित थे। मोके पर जिले के 6 पत्रकारों को भी वार्ताजीवी संघ की तरफ से सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें