मायुमं की धौला शाखा की सराहनीय स्वास्थय सेवा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मायुमं की धौला शाखा की सराहनीय स्वास्थय सेवा



दिनेश गोयल 


दुमदुमा। नव वर्ष 2021 के प्रथम दिन मारवाड़ी युवा मंच की धौला शाखा के द्वारा किए गए एक कार्य की हर वर्ग के लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। जानकारी के अनुसार वर्ष के प्रथम दिन मंच की धौला शाखा की ओर से धौला बागान के स्वर्गीय गोपाल साह के पुत्र मनोज साह की तबीयत सीरियस होने के वजह से धौला शाखा की ओर से उन्हें तत्काल नगद ग्यारह हजार रूपयों का आर्थिक सहयोग दिया गया एवं मंच के एक वरिष्ठ सदस्य राजेश वर्मा ने उन्हें अपने साथ डिब्रूगढ़ मेडिकल कॉलेज चिकित्सा हेतु ले गए। बताया गया है कि मनोज साह के लिवर में खराबी, किडनी औऱ गोल्ड ब्लैडर में पत्थरी तथा अपेंडिक्स के वजह से तबियत अचानक बिगड़ गई। इस शुभ कार्य में मंच के निवर्तमान अध्यक्ष अधिवक्ता मिन्टू मोदी, सुजीत महेश्वरी, सज्जन मोदी, मनीश सारदा, मनोज महेश्वरी, मुकेश वर्मा, रंजीत महेश्वरी, पवन महेश्वरी, योगेश शर्मा तथा मंच के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव सुधांशू मोदी एवं कोषाध्यक्ष डिम्पल बंसल के द्वारा आर्थिक सहयोग दिया गया। धौला के समाजसेवी बिनोद बजाज ने भी आर्थिक सहायता प्रदान की। मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों ने परमपिता परमेश्वर से उनके जल्द सकुशल घर लौटने की कामना की है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें