असम फिर 'का' आंदोलन के मुहाने पर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम फिर 'का' आंदोलन के मुहाने पर



गुवाहाटी। नागरिक संशोधन कानून (का) रद्द किए जाने की मांग पर अखिल असम छात्र संघ, असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद तथा कृषक मुक्ति संग्राम समिति ने राज्य भर में फिर से "का" विरोधी आंदोलन शुरू करने की धमकी दी है। इसी क्रम में के एम एस एस की पहल पर का को रद्द किए जाने की मांग को लेकर जन सभाओं के आयोजन का कार्यक्रम जारी है। गौरतलब है कि सबसे पहले असम में ही इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी थी। फिर इसकी चिंगारी पूरे देश में फैल गई थी। अजायुछाप  9 जनवरी को राज्य भर में धरना प्रदर्शन करने जा रहा है। इनकी  मांग है कि का को रद्द करके इनर लाइन परमिट लागू किया जाना चाहिए। 20 जनवरी को राज्य के सभी जिला तथा महकमा मुख्यालय में मशाल जुलूस तथा 27 जनवरी को सभी जिला वह महकमा मुख्यालय में नुक्कड़ सभा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें