मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की कार्यकारिणी आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की कार्यकारिणी आयोजित


सर्व सहमति से आगामी प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचन के लिए पंकज जालान का नाम पारित

गुवाहाटी। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की कार्यकारिणी का आयोजन शाखा अध्यक्ष कमल रांका की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यकारिणी में शाखा के संस्थापक सचिव, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय पंकज जालान का नाम आगामी प्रांतीय अध्यक्ष चुनाव के लिए सर्वसहमति से स्वीकृत किया गया एवं एक ध्वनि से पारित भी किया गया।


करीब 50 सदस्यों की उपस्तिथि में आयोजित सभा में निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष रितेश खटेर, प्रांतीय संयुक्त मंत्री राज चौधरी भी उपस्तिथि थे। शाखा अध्यक्ष कमल रांका ने बताया कि पंकज जालान एक कर्मठ कार्यकर्ता एवं कुशल संगठनकर्ता है। उनके शाखा अध्यक्ष कार्यकाल में ही शाखा को  त्रि दसक पूर्ति राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार बंगलौर अधिवेशन में प्राप्त हुआ। उन्हें उनके शाखा अध्यक्ष कार्यकाल के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष का पुरस्कार राष्ट्र एवं प्रांत दोनों स्थान से प्राप्त हुआ है। पंकज जी ने प्रांत में महामंत्री एवं वर्तमान में उपाध्यक्ष मुख्यालय का दायित्व सफलता के साथ निर्वाह कर रहे है। प्रांतीय महामंत्री के रूप में भी उन्हें प्रांत स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पदाधिकारी एवं राष्ट्र स्तर पर सर्वश्रेष्ठ महामंत्री का पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।


पंकज जी गत 10 वर्षों से संगठन को पूर्ण समय प्रद्दान कर कार्य कर रहे हैं। दिल्ली में निर्मित होने वाले राष्ट्रीय युवा भवन के भी श्री जालान प्रांतीय समन्वयक हैं। शाखा सचिव मनोज पोद्दार ने बताया कि लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय मोतीलाल जालान के ज्येष्ठ पुत्र पंकज जी ने गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज से ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन कि पढ़ाई की है, मंच के साथ साथ समाज के अन्य कई संगठनों में उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है और कर रहे हैं।


शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि पूर्वोत्तर की सभी शाखाओं में पंकज जी के प्रति अपार प्रेम है। पंकज जी के नेतृत्व में संगठन और अधिक बुलंदी पर पहुंचेगा ऐसा हमारा दृढ़ विश्वास है। शाखा अध्यक्ष कमल रांका ने पूर्वोत्तर प्रांत की सभी शाखाओं से निवेदन किया कि वह पंकज जी को अपने शाखा का नामांकन प्रदान करे एवं आगामी प्रांतीय अध्यक्ष चुनाव में अपना आशीर्वाद मतों के रूप में पंकज जी को देकर उन्हें मजबूती एवं शक्ति प्रदान करें। इस आशय कि जानकारी शाखा जनसंपर्क अधिकारी सतीश भादानी ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें